भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर सामान्य अवकाश के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का माना आभार

बैतूल – भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर ऐच्छिक की जगह रहेगा सामान्य अवकाश भाजपा ने किया फैसले का स्वागत
15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर सामान्य अवकाश के लिए बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्य्क्ष आदित्या बबला शुक्ला, उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर, भाजपा नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख एवं कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया ।
भाजपा आमला मीडिया प्रभारी गोपेंद्र सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर राज्य शासन द्वारा कल जारी अधिसूचना में 15 नवंबर को अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई के प्रमुख नायक वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने एवं इस दिन ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के फैसला किया है, वीर स्वतंत्रता सेनानियो, जनजातीय बन्धुओ के सम्मान में लिए गए इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त करता है ।

 

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने माना आभार

 

भारत की स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ को जब देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है ऐसे अवसर पर स्वतंत्रता समर में अद्वितीय योगदान देने वाले अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर राज्य सरकार द्वारा जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने एवं पवन दिवस पर सामान्य अवकाश की घोषणा के लिए आमला विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हूं ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129