
उपचुनाँव बिधान सभा सांची के प्रभारी बने किसान कांग्रेस नेता महेश पटेल
पिपरिया। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर किसान कांग्रेस ने सांडिया के किसान कांग्रेस नेता महेश पटेल को सांची विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया है। किसान कांग्रेस महासचिव रामशरण सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की अनुशंसा पर महेश पटेल को उप चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा है प्रदेश पदाधिकारियों ने विधानसभा प्रभारी को तत्काल उनके क्षेत्र में जाकर कांग्रेश के पक्ष में रणनीति बनाने और दैनिक रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देने के लिए निर्देशित किया गया है।