
विज्ञान में प्रियंका साहू, वाणिज्य में आकांक्षा पटेल स्कूल में रही अव्वल
डेली ब्लास्ट,पिपरिया
माध्यमिक शिक्षा मण्डल कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में बेरेशेवा इंगलिश मीडियम स्कूल का परीक्षा परिणाम 95 फीसदी रहा। वाणिज्य संकाय में दर्ज 52 परीक्षार्थियों में से 39 प्रथम रहे। आकांक्षा पटैल 90.40 फीसद अंक लेकर शाला में प्रथम रही। वही विज्ञान संकाय में दर्ज 45 विद्यार्थियों में से 42 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रियंका साहू 93.20 अंक लेकर शाला मे प्रथम रही। विज्ञान में क्रमश: राम कुमार रघुवंशी, रिचा पटैल, चश साहू, वैशली शर्मा और वाणिज्य में शिवेन्द्र पटैल, शिवम रघुवंशी, पूजा पटेल, गंगा पटैल ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संचालक शाजी वर्गिस, वरिष्ठ प्राचार्य सुनी वर्गिस, प्राचार्य बेरशेवा इंटरनेशनल विक्टर जोसफ, इंगलिश मीडिया प्राचार्य निशीथिका सिंह ने सफलत छात्र छात्राओं को शुभकामनाए दी है।