Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बनखेड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर के पुजारी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

👁️ Views: 65
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

बनखेड़ी। बनखेड़ी पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। मामला ग्राम चिल्लौद स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी की हत्या से जुड़ा है, जिसे आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।

गुरुवार सुबह बनखेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिल्लौद के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी शिवशंकर तिवारी (45 वर्ष) की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। हत्यारे ने वारदात के बाद शव को चटाई से ढंक दिया था ताकि किसी को शक न हो।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम, श्री साईं कृष्णा और अति. पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बनखेड़ी, निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बारीकी से साक्ष्यों की तलाश की और स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए। संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम चिल्लौद के ही निवासी सौरभ बानवंशी (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पुजारी शिवशंकर तिवारी के साथ पुराना विवाद चल रहा था। 5 फरवरी की रात करीब 2 बजे, जब पुजारी मंदिर में सो रहे थे, तब आरोपी ने नशे की हालत में उन पर ईंट और पत्थर से चेहरे व सिर पर घातक प्रहार किए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सनस के साथ एसआई परसराम मालवीय, आरक्षक अभिषेक सोनी, प्रधान आरक्षक बद्रीप्रसाद करोचे, आरक्षक विकास मेहरा, आरक्षक देवेश शुक्ला और साइबर सेल के आरक्षक संदीप यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp