
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारणी का हुआ गठन, सिवनी मालवा निवासी संतोष सिंह चंदेल बने जिला मीडिया प्रभारी
( पंकज पाल विशेष संवाददाता )
नर्मदापुरम _ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिकरवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सिंह (गुड्डू) भदौरिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (युवा) रणविजय सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष ठा. भेरुसिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती उषा पवार की सहमति से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ठा. यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा नर्मदापुरम जिले में नव नियुक्ति की गई है जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला संरक्षक नर्मदापुरम मस्तान सिंह राजपूत ठि. ढाबाकला, संतोष सिंह चंदेल (पत्रकार) जिला मीडिया प्रभारी नर्मदापुरम, अखिलेश सिंह राजपूत डोलरिया तहसील अध्यक डोलरिया नर्मदापुरम, संदीप सिंह राजपूत तहसील उपाध्यक्ष आष्टा जिला सीहोर, विजय सिंह राजपूत जिला प्रमुख उपाध्यक्ष नर्मदापुरम, जितेन्द्र सिंह पंवार जिला उपाध्यक्ष नर्मदापुरम के पद पर नियुक्त किया गया ।
आपकी सकारात्मक उर्जा का उपयोग क्षत्रिय महासभा को संगठित करने में एवं समाज उत्थान में निरन्तर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे इसी विश्वास के साथ क्षत्रिय महासभा संगठन आपके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है, इनकी इस नियुक्ति पर सिवनी मालवा के विभिन्न संगठनों ने बधाई दी ।
बढ़ाई देने वालों में काका कोदर सिंह मौर्य अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष, राजपूत परिषद सिवनी मालवा से विजय सिंह ठाकुर, राजपूत महासभा के संरक्षक सचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर, महाराणा सेना के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह भाटी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, सचिन सिंह ठाकुर, अजीत सिंह राजपूत, युवराज सिंह ठाकुर, यशवंत सिंह ठाकुर, राहुल सिंह,अंकित सिंह, युवराज सिंह सोलंकी रहड़ा, पटवारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ठाकुर, मनीष वर्मा, कुंवर सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह ठाकुर, महाराणा सेवा से वीरेंद्र राजपूत, अमित सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह कौशिक, ईश्वर सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह दादू भाई, महेंद्र सिंह दादू भाई, दशरथ सिंह भाटी, पिंटू भाटी, राजपूत समाज के प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर सहित समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने बधाई दी ।