
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में पर्यावरण व सेहत की सुरक्षा का संदेश देने के साइकिल रैली का हुआ आयोजन
पिपरिया -स्वामी विवेकानंद युवा सप्ताह के अंतर्गत फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन होशंगाबाद के जिला युवा समन्वयक खगेन्द्र खाँ के मार्गदर्शन में पिपरिया ब्लॉक् इकाई के द्वारा साईकल रैली का आयोजन किया गया।
जिसमे आम नागरिकों और स्कूली छात्रों के साथ नेहरू युवा केन्द्र साथियों ने भाग लिया।
नेशनल यूथ वोलेंटियर पिपरिया के धनराज अहिरवार ने बताया कि – यह रैली शासकीय आर.एन.ए. उ.मा.वि. परिसर से प्रारंभ हो रोड के रास्ते से होती हुई हथवास चौराहा, सिलारी चौराहा से सांडिया रोड ,गर्ल्स स्कूल मंगलवारा सुभाष चौराहा होते हुए मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः आर.एन.ए. ग्राउंड में पहुंच संपन्न हुई, रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने और सेहत के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया ।
इस सायकिल रेली के मौके पर शासकीय आर.एन.ए. उ.मा.वि प्राचार्य जे.पी.सोनी ने विशेष रूप से मार्गदर्शन और सहयोग किया।
रैली में पिपरिया ब्लॉक के नेशनल यूथ वोलेंटिर धनराज अहिरवार, एन.सी.सी. अधिकारी के.पी.भारके,शिक्षक एस.एस.ठाकुर,ज्ञानेंद्र हरदेनिया, वीरेंद्र पटेल एवं अनेक स्कूली छात्र और नेहरू युवा केन्द्र के मंडल सदस्य शामिल रहे।