शहर के जाने माने आर्ट शिक्षक राजेश व्यास, नितेश व्यास और दीपेश व्यास के पिताजी श्री सुरेश व्यास का शनिवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया
नर्मदापुरम
नार्मदापुरम। शहर के जाने माने आर्ट शिक्षक राजेश व्यास, नितेश व्यास और दीपेश व्यास के पिताजी श्री सुरेश व्यास का शनिवार सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार 3 मार्च को राजघाट पर किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि श्री सुरेश व्यास सिंचाई विभाग में मानचित्रकार रहे हैं। वे अपने समय की प्रसिद्ध कलाप्रेमी थे। गीत संगीत का भी उन्हें विशद ज्ञान था। वे बहुत ही धार्मिक वृत्ति के व्यक्ति थे। उन्हें रामचरित मानस, भागवत और अन्य धर्म ग्रंथों का भी गहरा ज्ञान था। उनके घर में प्रतिदिन सत्संग का आयोजन होता था। आसपास निवास करने वाले कई लोग अंतिम समय तक उनके ज्ञान से लाभान्वित होते रहे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे निज निवास होली चौक से राजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।