परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का भव्य स्वागत
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे विधानसभा क्षेत्र
सोहागपुर // लोकसभा क्षेत्र के तीन बार सांसद और मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार सोहागपुर पहुंचे। पहली बार विधानसभा क्षेत्र में आगमन होने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह उपस्थित रहे। नगर के रानी लक्ष्मी मंच से नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने स्वागत किया। कोर्ट चौराहे एवं C4 मॉल के सामने भी स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का फूल माला पहनकर एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विजय नन्नू छाबड़िया, सतीश छाबड़िया,सूरज छाबड़िया ने स्वागत किया वहीं इससे पहले ग्राम अजनेरी एवं शोभापुर में भी मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, महामंत्री शरद दुबे, युवा मंडल अध्यक्ष राशू दुबे, सरपंच प्रतिनिधि हिम्मत कुशवाह ने साथियों के साथ मिलकर राव उदय प्रताप सिंह का स्वागत किया।