रामकाज के लिए घर-घर संपर्क राम भक्त बोले हमारा जीवन सफ़ल राम जी का भव्य मंदिर बन गया 

रिपोर्टर निखिल सोनी

आठनेर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम बाल रूप में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होंगे। नगर आठनेर में रामकाज के लिए घर-घर जाकर स्वयं सेवक अयोध्या के भव्य मन्दिर निर्माण और घर में अक्षत रखकर इसकी जानकारी देते हुए कह रहे हैं रामजी अब नये भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान ह़ो रहे हैं। इस पुण्य कार्य है सभी स्वयं सेवक हिन्दू परिवार के बीच पहुंचकर इसकी जन जागरण अभियान चला रहा है। 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा लेकिन हम अपने घर में दीपक जलाकर दीपावली जैसे त्यौहार मनाएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलिविज़न सोशल मीडिया पर होगा। घर बैठे भी इस भव्य आयोजन को देख सकते हैं। 1 बुजुर्ग महिला ने भव्य राममंदिर निर्माण पूरा होने पर अपने जीवन को श्रेष्ठ मनुष्य जीवन बताया है। कहा की राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन तो बहुत देखे और सुने तिरपाल में राम जी की प्रतिमा भी देखी लेकिन अब हमारे रामजी नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे जय श्री राम।। इस अवसर पर कैलाश आजाद कुलदीप आजाद गोलु सोनी गणेश लहरपुरे आशुतोष चौहान शेखर राठौर आंनद उदयपुरे प्रमोद पिपरोले एवं अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए थे।।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129