अयोध्या के साथ हृदय में भी राम को प्रतिष्ठित करें आचार्य परसाई

नर्मदापुरम शहर

नर्मदापुरम। इस समय पूरे देश ही नहीं पूरा विश्व भगवान राम के आगमन से प्रसन्न है। हर और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है। यह बात बुधवार को ग्राम आरी में चल रही श्री राम कथा के दौरान उपस्थित हुए आचार्य सोमेश परसाई ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का उसत्व हर गांव और घर में अयोध्या जैसा ही होना चाहिए। सभी सनातनी अपने घरों को सजाएं, दीपक जलाएं, रंगोली बनाएं। यज्ञ पुनीत और उल्लास का क्षण सदियों बाद आ रहा है। राम के आगमन का उत्साह दिखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राम ने आगमन का तात्पर्य है कि जीवन में मर्यादा रहे, आचरण शुद्ध रहे, प्रेम और सदभाव बना रहे।

इससे पूर्व कथा में आज कथा व्यास सद्भाव तिवारी ने भगवान के वन गमन का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा में आज धर्माचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, समेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा, श्रीमती माया नारोलिया भी उपस्थित रहीं।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129