महारुद्र अभिषेक में सन्तों से आशीर्वाद लेने पहुंचे राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह!

 

……………………….

सोहागपुर/पिपरिया। जिले के ग्राम करनपुर में समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरगोविंद पुर्विया एवं परिजनों के द्वारा आयोजित महारुद्र अभिषेक और सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण धार्मिक आयोजन के समापन में म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पहुंचकर सवा करोड़ शिवलिंग के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रदेश और जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उनके साथ रहे।

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह का सोहागपुर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया।मालूम हो कि  सिंह का नर्मदापुरम क्षेत्र में निरन्तर आगमन हो रहा है।इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में स्फूर्ति का संचार हुआ है।इससे पहले कई अवसरों पर  सिंह जिले के छोटे से छोटे कार्यकर्ता के यहां भी पहुंच चुके हैं।कार्यकर्ताओं के बीच लगातार पहुंचने से जिले भर के कांग्रेस नेताओं को आगामी चुनावों को देखते एक जुट होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को मानो संजीवनी मिल गई है। सिंह ग्राम करनपुर में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष स्व. दीपक ठाकुर तथा ग्राम शोभापुर में कांग्रेस नेताओं के दिवंगत परिजनों के निवास पर पहुंचे और दिवंगत कांग्रेस जनों को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने ग्राम ढिकवाड़ा में युवा नेता मनजेश पटेल के पूज्य पिता स्व.भगवान सिंह पटेल को और पिपरिया विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद चौधरी और प्रभात चौधरी के भाई स्व.चौधरी मनोहर सिंह को निज निवास ग्राम सेमरीतला पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व सांसद और म.प्र. कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ,विधायक उदयपुरा देवेन्द्र पटेल,पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल,पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा,वरिष्ठ नेता महेन्द्र शर्मा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीनारायण  काबरा,पिपरिया से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन, संतोष मालवीय,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती संध्या शाह,प्रदेश सचिव मनीष राय,ब्लॉक कांग्रेस चांदोन अध्यक्ष श्रीमंत पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेहरबान सिंह पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मटकुली रमेश पटेल,दुर्गेश पटेल,इमरान भाई,वरिष्ठ नेता छोटेलाल पटेल पनारी,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल सहित पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129