स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल करेगा मैराथन दौड़ इनामी प्रतियोगिता का आयोजन
पिपरिया – 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल पिपरिया आयोजित करेगा मैराथन दौड़, इनामी प्रतियोगिता कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी के निवास पर बैठक आयोजित हुई जिसमे मैराथन दौड़ इनामी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी की चर्चा हुई ।
इस अवसर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी, खापरखेड़ा मंडल राजाभैया पटेल, ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह पुरविया, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रेश रघुवंशी, युवा मोर्चा प्रभारी जिला मंत्री सुजीत रघुवंशी सहित युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।