आमला विधानसभा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
आमला _ राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में आने वाली है जिसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा उप भारत जोड़ो यात्रा संचालित कि जा रही है जो कि बालाघाट, सिवनी से होते हुए मुलताई पहुंची जहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुखदेव पांसे द्वारा यात्रा मुलताई विधानसभा से रविवार को हेटी में आमला विधानसभा पहुंची मुलताई विधायक सुखदेव पांसे द्वारा यात्रा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, विधानसभा प्रत्यासी रहे मनोज मालवे को सौपी, ग्राम हेटी से ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा खरपड़ाखेड़ी, सोंतलाई होते हुए जम्बाड़ा से होते हुए आमला पहुंची जहा रविवार को यात्रा विश्राम किया गया यात्रा के दौरान ग्राम जम्बाड़ा में नुक्कड़ सभा आयोजित कि गई नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि राहुल गाँधी द्वारा यह जो भारत जोड़ो यात्रा शुरू कि गई है वह भारत कि एक ओर अखंडता के लिए आयोजित कि जा रही है भारत में महंगाई बेतहासा बढ़ रही है भाजपा कि मोदी सरकार द्वारा महंगाई बढाई जा रही है, लोगो को रोजगार नहीं दिए जा रहे है बेरोजगार युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है लेकिन देश कि गूंगी बहरी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं दिख रहा है । प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कि सरकार को पैसो के दम पर गिराकर लोकतंत्र का हनन भाजपा सरकार ने किया जहा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 100 रुपए 100 यूनिट के दर से बिजली प्रदेश कि जनता को दी प्रदेश में कांग्रेस को सरकार थी तो लोगो के घरेलु बिल 100, 200, 300 रुपए आते थे लेकिन आज उन्ही लोगो के बिल 1000 से 3000 तक आ रहे है भाजपा कि सरकार में बढ़ती महंगाई को रोकने जनता के बीच जाकर जागृति फैलाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश में लगभग 6 हजार किमी कि यह भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ कि गई है इस यात्रा में ग्राम हेटी से बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र चचड़ा, सारणी ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे, नगरपालिका आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, जिला पंचायत सदस्य हितेश नीरापुरे, पार्षद रोहित हारोड़े, सारणी नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले, छंन्नू बेले, वीरेंद्र बर्थे, सीमा अतुलकर, मोनिका निरापुरे, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुड़े, मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।