भाजपा नगर मंडल आमला के प्रत्येक बूथ पर मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

ऑकेश नाईक जिला ब्यूरो बैतूल

 

 

भाजपा नगर मंडल आमला के द्वारा अपने संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने श्रध्दा सुमन अर्पित कर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी विचारधारा दी।

 

समर्पण दिवस कार्यक्रम में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने प दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया । अपने संबोधन में कहा की अंत्योदय का नारा देने वाले हमारे पथ प्रदर्शक प दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। पंडित जी के बताए प्रखर राष्ट्रवाद एवम जनकल्याण के लिए एकात्म मानववाद की अवधारणा ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र एवम राज्य सरकार की सफल एवम सशक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता के नीति निर्धारक तत्व है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक है वे प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता है।

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आदर्श एवम प्रेरणा स्रोत बताया।

 

नगर केंद्र के बूथ क्र 144 पर पंडित जी को दी श्रद्धांजलि, आजीवन सहयोग निधि संग्रह का किया शुभारंभ

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में नगर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 144 पर आयोजित कार्यक्रम में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र पांच के बुथ क्र 144 पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा वरिष्ठ जनों बुथ समिति सदस्य ,कार्यकर्ता पदाधिकारियो की उपस्थित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर ,राष्ट्रनिर्माण के लिए करे संघर्षों एवम समर्पण को याद किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को आत्मनिर्भर स्वलंबी संगठन बनाने एवम आर्थिक सुचिता के लिए आजीवन सहयोग निधि संग्रह का शुभारंभ किया।

 

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष हरि यादव, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजेश पंडोले, वरिष्ठ नेता सतीष हरोडे, समेत बुथ पर निवासरत वरिष्ठ नागरिक गणेश चौकीकर , सतीष सोनी रमेश गीतकर रामकीशोर बनाईत संजय राठौर, शिवराम पवार, बूथ अध्यक्ष गोपेन्द्र सिंह , अखिलेश गीतकार रवि सेन विशाल नरवरे किसन रावत लोकेश साहु हिमांशु हारोडे महर्षि हरोड़े आकाश बेले अंकुर सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपास्थित रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129