नरेंद्र मोदी जी के 72 वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा पखवाडा का हुआ आयोजन

( पंकज पाल जिला ब्यूरो चीफ )

 

पिपरिया _ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडा कार्यक्रम के निमित्त महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोरिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी गोद लेने का कार्यक्रम प्राप्त हुआ जो पिपरिया नगर मंडल महिला मोर्चा द्वारा 8 आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम किये गए और आंगनबाड़ी गोद लेकर उन आंगनबाड़ी को आदर्श बनाने का संकल्प लिया गया आंगनवाड़ी के केंद्र के आसपास साफ सफाई अभियान किया पौधरोपण किया और आंगनवाड़ी के बच्चों को चॉकलेट, पोषण आहार, बिस्किट, फल, खिलौने आदि वितरित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया ।
इस दौरान पिपरिया मंडल महिला मोर्चा से श्रीमती संगीता हरदेनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता पुर्विया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पार्वती बुआ, अरूणा जोशी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ममता नागवंशी, महिमा पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सवीता राज, नगर मंडल महामंत्री सुधा मालवीय, उपाध्यक्ष संगीता ठाकुर, मीडिया प्रभारी संध्या, मंत्री सुशीला तिवारी, महामंत्री संगीता रेखा शर्मा, रेखा स्वामी, अनीता श्रीवास्तव, पार्षद मंजूलता चौरसिया, नेहा पालीवाल नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमति नीना नागपाल, ज्योति लक्ष्मी सुखद, किरण राज, आशा राज, निर्मला दुबे, एवं महिला मोर्चा की सभी  कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बच्चे उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129