प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पिपरिया में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी के 15वें अव्यक्त दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया
दीपेश पटेल विशेष संवाददाता
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पिपरिया में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी के 15वें अव्यक्त दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत यह विश्व बंधुत्व दिवस भारत के साथ-साथ लगभग डेढ़ सौ देशों में मनाया गया। पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी ने आध्यात्मिकता का यह प्रकाश भारत से लेकर लगभग डेढ़ सौ देशों में फैलाने के निमित्त बनी और इसीलिए उनके अव्यक्त दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रुप में मनाया जाना स्वीकार किया गया।आज सुबह 3:00 बजे से ही ब्रह्मा कुमारीज सेंटर्स में योग का माहौल रहा जिसमे विश्व बंधुत्व के लिए प्रार्थना की गई। पिपरिया सेवा केंद्र में भी सर्व कल्याण प्रति प्रार्थना की गई। पिपरिया सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलम दीदी ने सर्व के प्रति शुभ भावना, शुभकामना रखने और सर्व से स्नेह और प्रेम से रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों बी के भाई-बहन उपस्थित हुए। सभी बी के भाई बहनों ने आदरणीय दादी जी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित किए इसके बाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।