नगर में धूमधाम से मनी महेश नवमी बल्लव सुखधाम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

पिपरिया। बुधवार को नगर में माहेश्वरी समाज सेवा मंडल के तत्वाधान में महेश नवमी हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह सीमेंट रोड बल्लभ सुखधाम मंदिर में भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया गया। उसके बाद बल्लभ सुख धाम मंदिर से भगवान महेश की वंदना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे धर्म ध्वजा थामें घुड़ सवार बच्चे उसके पीछे भजन कीर्तन करती महिलाएं शामिल रहे। सफेद वस्त्रों में माहेश्वरी समाज के नागरिक शोभायात्रा में चल रहे थे। अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का समाजसेवियों सामाजिक बंधुओं ने शीतल जल पिलाकर स्वागत किया। भगवान का पूजन अर्चन आरती की। पुराना गल्ला बाजार मंगलवार और सुभाष चौक का भ्रमण कर शोभा यात्रा का बल्लव सुखधाम मंदिर पहुंच पूजन अर्चन से समापन हुआ।

माहेश्वरी सेवा मंडल पदाधिकारि यो कृष्ण कुमार सराफ संजीव नवीरा ने बताया रात्रि में न्यू माहेश्वरी भवन में महेश नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्नेह भोज मिलन समारोह के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129