प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय का जाप

आमला_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा बोड़खी स्थित माता मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया गया, भाजपा महिला मोर्चा सदस्यो एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं कुशल स्वास्थ्य की कामना की गई ।
महिला मोर्चा के द्वारा कल पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को सुरक्षा प्रदान न कराने के लिए पंजाब सरकार एवं पंजाब पुलिस की निंदा कर कड़ी कारवाही की माग भी की ।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लाजवंती नागले, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा देशमुख, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रद्धा मालवीय,
डॉ घनश्याम मालवीय, बीरबल सिंह रघुवंशी, दुर्गा साहू, माधुरी मालवीय, आरती पाटिल, विद्या मालवीय, ताराबाई धनोदे, भारती झा, सरोज पारखे, सपना सोनी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129