भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपोत्सव के रूप में मनाएं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

जिला नर्मदापुरम

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह का जिले भर में हुआ आत्मीय स्वागत

 

नर्मदापुरम/परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का नर्मदापुरम आगमन पर जिले भर में नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। जगह जगह बनाएं गए मंचो से नागरिकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर मंत्री श्री सिंह का अभिनंदन किया। ढोल बाजे के साथ प्रमुख स्थानों और चौराहों पर परिवहन मंत्री श्री सिंह का स्वागत हुआ। विभिन्न स्थानों पर उनका तुलादान भी किया गया। सबसे पहले परिवहन मंत्री पिपरिया पहुंचे। यहां नागरिकों ने मंत्री श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन का मुख्य कार्यक्रम दीन दयाल पार्क पिपरिया में आयोजित हुआ। जिसमें पिपरिया के व्यापारी, उद्योग, शिक्षक, किसान ,पत्रकार, वाल्मीकि आदि संघों द्वारा स्वागत किया गया। नगरपालिका ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद परिवहन मंत्री श्री सिंह शोभापुर पहुंचे यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों , जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चो द्वारा फूल माला से स्वागत किया। सोहागपुर में मुख्य कार्यक्रम मुख्य बाजार में आयोजित किया गया। जहां विभिन्न संगठनों , संघों एवं शहर के नागरिकों ने परिवहन मंत्री श्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया। सीएमराइज स्कूल सोहागपुर के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।सेमरीहरचंद और माखन नगर में स्वागत अभिनंदन के प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने मंत्री श्री सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया नगरपालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधवदास अग्रवाल, श्रीमती माया नारोलिया , श्रीमती सविता दीवान शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बढ़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां स्थापित की है। सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से देश का विकास किया गया हैं। हमारी कल्पनाओं को चरितार्थ करने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया हैं। कश्मीर समस्या, तीन तलाक हो या महिला आरक्षण जटिल से जटिल समस्या को आसानी से हल किया हैं। और अब अयोध्या में बने भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। जो आज प्रत्येक भारत वासियों के लिए भक्ति भावना के साथ गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी से इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने का आग्रह किया। उन्होंने भगवान राम लाल आपका प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की तरह मनाएं। घर घर दीप जलाएं। भजन संध्या ,राम कीर्तन का आयोजन मंदिरो में किया जाए।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेरे दायित्व बदल सकते हैं किंतु मेरी जनसेवा की भावना पहले की तरह ही रहेगी। नर्मदापुरम में हुए स्वागत से अभिभूत हूं। अपने सेवक के स्वागत के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य योजना बनाकर रुके हुए कामों को तेजी से पूर्ण किया जाएगा।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129