
पाढर अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट के 16 कर्मचारियों की एक साथ रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिला बैतूल जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर पाढर अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट के 16 कर्मचारियों की एक साथ रिपोर्ट पॉजिटिव आई साथ ही जिले में 25 नए पॉजिटिव केस आए इस डिपार्टमेंट के पहले 2 कर्मचारी पॉजिटिव निकले थे उनके संपर्क में आए कर्मचारी के सैंपल जांच के बाद 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है कर्मचारियों को पाढर अस्पताल मैं भर्ती कराया है जिले में कुल पॉजिटिव केस 2877 हो गए हैं वही 10 लोग स्वस्थ भी हुए पाढर अस्पताल के डॉक्टर विकास सोनवानी ने बताया अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट के 2 कर्मचारी 2 दिन पहले ही पॉजिटिव आए थे दोनों कर्मचारी सिलौट से आना जाना करते थे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद साथ में काम करने वाले कर्मचारियों के भी सैंपल लिए थे जिसमें 16 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई अस्पताल अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी