सीधा संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सुनी पुलिस कर्मियों की समस्या

 

’’सीधा संवाद’’ कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को समक्ष में एवं दूरभाष के माध्यम से सुना गया, पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नरसिंहपुर में ’’सीधा संवाद’’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थानों, कार्यालयों एवं रक्षित केन्द्र में पदस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 पुलिस कर्मियों द्वारा समक्ष में पेश होकर अपनी समस्याएं रखी गयी एवं लगभग 15 पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाईल/दूरभाष के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखा गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक दिनेश बेन सहित पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए :-* ’’सीधा संवाद’’ कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15.04.2023 को जिले के विभिन्न थानों, कार्यालय में पदस्थ लगभग 40 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने समक्ष में पेश होकर एवं लगभग 15 पुलिस अधिकरी एवं कर्मचारियों द्वारा मोबाईल/दूरभाष के माध्यम से अवकाश, आवास, जीपीएफ, स्थानांतरण, वेतन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया। पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए एवं संबंधित अधिकारियों को पुलिस कर्मियों के निराकरण के संबंध में 07 दिवस में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129