भाजपा ग्रामीण मंडल पिपरिया की बैठक शिवानी गार्डन में हुई संपन्न
( पंकज पाल जिला ब्यूरो चीफ )
पिपरिया – भाजपा ग्रामीण मंडल पिपरिया की बैठक में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा और समर्पण अभियान के रूप मे मनाने के लिए 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाना है इस संदर्भ मे भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचन्द रघुवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय शिवानी मैरिज गार्डन मे बैठक आयोजित की गई जिसमे भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम के कार्य विभाजन एवं कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता पुरबिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुणा जोशी भाजपा वरिष्ठ नेता नवनीत नागपाल, जिला उपाध्यक्ष श्री गोपाल दास दूदानी, दिशा सतर्कता समन्वय निगरानी समिति (भारत सरकार) के जिला सदस्य अरविंद राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल, जिला मंत्री पुरुषोत्तम रघुवंशी, मंडल महामंत्री प्रीतम पुर्विया, रामरेख मेहरा, मीडिया प्रभारी संजू पुर्विया, भाजपा नेता मनोज शर्मा, शंकर सिंह पुर्विया, अशोक रघुवंशी, गजेन्द्र पटेल, अभिषेक ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष रूप सिंह वर्मा, त्रिलोक राठौड़, राजेश रघुवंशी, नीलेश पटेल, अभिषेक पुर्विया, प्रशांत रघुवंशी, मंडल मंत्री श्रीमति अर्चना रघुवंशी एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।