मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मौर्चा पिपरिया ने किया 12 यूनिट रक्तदान
( पंकज पाल जिला ब्यूरो चीफ )
पिपरिया- मोदी सरकार – 2 के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को युवा मोर्चा पिपरिया द्वारा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम रखा गया, जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 यूनिट ब्लड डोनेशन कर मानवता का परिचय दिया ।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल, भाजपा जिला मंत्री गिरधर मल्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत नागपाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रांशु राने, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि गुलाब सिंह बैंकर, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल, भाजपा नेता मनोज पाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किशन कहार सुलभ अग्रवाल, राहुल सरकार, आनंद प्रजापति, ललित विश्वकर्मा, देवेंद्र तिवारी, मनीराम अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।