
कोरोना संक्रमण से दहशत में राशन दुकान संचालक
पिपरिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों से लोग परेशान हैं। वही राशन दुकान संचालकों में भी संक्रमण को लेकर चिंता का माहौल है। गुरुवार को इंदिरा गांधी वार्ड निवासी एक राशन उपभोक्ता का पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद महिला गंभीर बीमार हो गई। उसे अस्पताल एंबुलेंस से उपचार के लिए पहुंचाया गया इसी बीच यह अफवाह फैल गई की महिला को कोरोना हो गया। यह खबर चलते ही राशन दुकान संचालक लोकेश दुबे काफी परेशान हो गए। उन्होंने तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंच अपना मेडिकल चेकअप कराया संयोग से सभी चेकअप ठीक निकले। तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली बीएमओ डॉ एके अग्रवाल ने बताया इंदिरा गांधी वार्ड निवासी महिला को बीमार होने पर उपचार दिया गया है महिला में कोरोना जैसे कोई सिम्टम्स नहीं पाए गए हैं एहतियात के तौर पर उसे होम क्वारन्टीन किया गया है। दुबे का कहना है राशन वितरण के लिए शाशन ने घर घर जाकर अंगूठा लगवाने के आदेश दिए है यह कोरोना संक्रमण के दौरान घातक हो सकता। शाशन को इस आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए।