मानव सेवा संरक्षण संगठन जिला अध्यक्ष बने डॉक्टर सलीम मंसूरी
पिपरिया। मानव सेवा के लिए समर्पित समाज सेवी संस्था मानव सेवा संरक्षण संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर मियां खान की अनुशंसा पर राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ नरेश पुरी गोस्वामी ने पिपरिया की युवा समाजसेवी डॉ सलीम खान मंसूरी को होशंगाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन की रीति नीति और उद्देश के अनुसार होशंगाबाद जिले में संगठन विस्तार के लिए काम करेंगे। वहीं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने नई जनजागृति लाने पदाधिकारियों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया पचमढ़ी बनखेड़ी मैं संगठन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं आगामी दिनों में जिले के अन्य ब्लॉक में भी पदाधिकारियों की और कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।