युद्ध स्तर पर सोहागपुर शहर में किया जा रहा सैनिटाइजेशन कार्य

नितेश मिश्रा सोहागपुर।

होशंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में नगर पालिका एवं जनपद के स्वच्छता कर्मियों द्वारा व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार 16 अप्रैल 2021 को तहसील सोहागपुर के ग्राम पंचायत शोभापुर में नगरपालिका के स्वच्छता कर्मियों द्वारा युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण सोहागपुर नगर में नगर पालिका द्वारा वृहद कार्य किया जा रहा है। एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से नगर के समस्त वार्डो को सेनेटाईज किया जा रहा है। इस हेतु एक फायर वाहन एवं एक फायर फाइटर में कार्य हेतु स्प्रे पंप लगवाया गया है। फायर वाहन द्वारा नगर के मुख्य मार्गो व्यवसायिक स्थानों एवं सोहागपुर अस्पताल, प्रायवेट अस्पतालों को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है। फायर फाइटर द्वारा शासकीय अस्पताल के कोविड सेन्टर को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129