भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक ने बांटे मास्क , मंडल अध्यक्ष ने फहराया झंडा 72 बूथों पर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 41वा स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के द्वारा भाजपा का 41वा स्थापना दिवस प्रत्येक बूथों पर मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गढेकर एव अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेल चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाई एवं भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया । डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में पं दीनदयाल उपाध्याय से लेकर लेकर पंडित अटल बिहारी वाजपेई एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के संघर्षों एवं बलिदानों को याद किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के कारण भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की दो सीटों से आज पूर्णबहुमत के साथ केंद्र एव भारत की अधिकांश भागो में सत्तारूढ़ है । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा कि 41 वर्षों में भाजपा भारत के ही नहीं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप कार्य कर रही है। विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गढेकर ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
*कार्यकर्ताओं ने उत्साह से फहराया भाजपा का झंडा* भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया इसी क्रम में बोड़खी स्थित बूथ नंबर 1423 -1434 मे भी भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आमला सारणी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख एव विधनसभा प्रभारी नरेन्द्र गढेकर एव वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के द्वारा आमला बस स्टैंड एव गज क्षेत्र में लोगो को मास्क वितरित किए गए । इस दौरान दुकानों एव बसों के यात्रियों को विधायक डॉ योगेश पंडग्रे के द्वारा लोगो से मास्क के उपयोग करने का आव्हान किया एव मास्क वितरण करते हुए जरूरी सावधानीयो के बारे बताया एव कॅरोना वेक्सीन जागरूकता अभियान चलाया ।इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख नरेंद्र गढेकर ओमप्रकाश मालवीय चिरोंजी पटेल महामंत्री राजेश पंडोले अशोक नागले राकेश धमोड़े गोपेंद्र सिंह गणेश यादव हरि यादव महेश देशमुख शोभा देशमुख श्रद्धा मालवीय गीता पंडोले माधुरी मालवीय डॉ घनश्याम मालवीय रामपाल मोडक दिनेश बारस्कर दीपक खाड़गरे बीरबल सिंह ठाकुर नीलेश मालवीय नितिन खातरकर निलेश राठोर लक्ष्मण चौकीकर विशाल नरवरे आदि उपस्थित रहे

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129