क्षत्रिय समाज महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस
आमला। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षत्रिय समाज महिला मंडल द्वारा ठाकुर इंदल सिंह गर्ल्स कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान शाल देकर और पुष्पहार पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं ने अपने विचार रखे और कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में समान रूप से काम कर रही हैं, घर चलाने के साथ साथ देश भी चला रही हैं। नारी शक्ति का स्वरूप हैं हम सब अपने अपने क्षेत्र में अच्छा काम करें एवं अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।साथ ही महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की समस्त महिलाएं उपस्थित थी।