ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, यू.का.अध्यक्ष अजय सोलंकी,युवा नेता विजय अतुलकर के आव्हान पर एक सैकड़ा से अधिक कॉंग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे सारणी।
कांग्रेस नेता विजय अतुलकर ने बताया कि फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत द्वारा हमारे बैतुल जिले में आकर किसानों को देशद्रोही कहकर जो किसानों का अपमान किया है वह घोर निंदनीय है जिसे हम बिल्कुल बर्दास्त नही करेंगे ।जिसके विरोध में प्रदर्शन किया जारहा है। यू.का. अध्यक्ष अजय सोलंकी ने बताया कि बैतुल विधायक निलय डागा ,जिलाअध्यक्ष सुनील शर्मा के आवाहन पर जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता आमला से सारणी पहुँचे थे जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान को देशद्रोही कहने वाली कंगना राणावत को किसानों से माफी मांगने की मांग प्रसासन से कर रहे थे परन्तू पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल पूर्वक प्रहार किया जिससे कई कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए। जिसमें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिमा अतुलकर को गंभीर चोट आई है जिसे सारणी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रदर्शन उपरांत प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कंगना राणावत समय रहते सार्वजनिक रूप से किसानों से माफी मांगे नही तो आपके खिलाफ सम्पूर्ण जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमे आमला से प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनीता बेले, प्रकाश तायवड़े,इस्राइल शाह,विजय अतुलकर,संजय साहू,विजय पारदी,सिमा अतुलकर,मनोज मालवे,शाबिर शाह,अकरम खान,रसीद खान,सिन्दू लोनारे,प्रदीप कोकाटे,सूरज महोरे,रमजान खान,सतीश यादव,अंकित सूर्यवंसी,रवि शेषकर,मनीष नागले,सहीत करीब एक सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।