ब्रिज के नीचे हुआ प्रसव, देवदूत बनी 108 और महिलाएं

पिपरिया। करपा ग्राम से डोकरी खेड़ा बहन को मोटरसाइकिल से लेकर जा रहे भाई को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब गर्भवती बहन के पेट में अचानक पिपरिया रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे दर्द होने लगा। मोटरसाइकिल से तत्काल उसे सड़क किनारे उतारा इसी बीच 108 एंबुलेंस को खबर दे दी गई। उसी दौरान गुजर रही समाजसेवी मीरा गढ़वाल और मनीषा बाई सफाई कर्मी ने गर्भवती महिला को तत्काल मदद पहुंचाई। इसी बीच 108 मौके पर पहुंच गई।महिला की मौके पर सुरक्षित डिलीवरी 108 की मदद से कराई गई। बहन राजा बाई को भाई दिनेश ठाकुर डिलीवरी के समय डोक्रीखेडा ले कर जा रहा था रहा था।108 के ईएमटी तारिक अली व पायलट के द्वारा महिला को सुरक्षित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर बीएमओ ए के अग्रवाल ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला ने लाडली लक्ष्मी को जन्म दिया।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129