चौधरी दर्शन सिंह का भोपाल मे हुआ स्वागत, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

 

पिपरिया। नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का भोपाल में समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया रैली के साथ वे प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया।

माता मंदिर से खुली जीप मे उनका जुलूस प्रारंभ हुआ, 6 नंबर मार्केट में किसान मोर्चा ने स्वागत किया। जिसके पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा 6, 1/2 नंबर पर स्वागत किया। वे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचे ।

भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद रविवार को भोपाल पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । इस अवसर पर,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत की उपस्थिति में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया ।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129