
रबी उल अव्वल का चांद दिखा, 12 दिन बाद ईद मिलाद उन नबी
पिपरिया। रविवार की शाम आसमान में 12 रबी उल अव्वल का चांद नजर आया। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का यह खास इस्लामी महीना कहलाता है। आज से ठीक 12 दिन बाद ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज में परंपरा अनुसार मनाया जाएगा। आसमान में चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी का माहौल रहा परस्पर एक दूसरे को चांद देखने की बधाइयां शुभकामनाएं दी गई।