
केवी प्रचार्य ने आर्थिक कमजोर बच्चों की फीस के लिए सक्षम लोगो से की अपील
पिपरिया/पचमढी
कोरोना वैश्विक महामारी के कारण रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है लोग आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। स्कूल की फीस जमा करने की स्थिति में अनेक लोग नहीं है। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की फीस जमा करने के लिए केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से फीस जमा करने की अपील की है। उन्होंने अपील जारी कर पचमढ़ी के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को कमजोर गरीब बच्चों की फीस जमा करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर9425325230 भी मददगारो को सम्पर्क के लिए जारी किया है। आर्थिक संकट की वजह से गरीब कमजोर विद्यार्थी शिक्षा से वंचित ना रहे इसे लेकर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ने यह प्रयास किया है। प्राचार्य का मानना है इको महामारी के बीच अनेक लोगों के रोजगार छिन गए आय का कोई साधन नहीं बचा है इस स्थिति में परस्पर सहयोग ही आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों छात्र-छात्राओं को संबल प्रदान करेगा।