
नगर वासियों ने डॉक्टर एस.सी साहू जी को सुभाष चौक पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पिपरिया मुख्य चौराहे पर सभी नगर वासियों ने एकजुट होकर डॉक्टर एस सी साहू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर शहर वरिष्ठ नागरिक भाजपा कार्यकर्ता आदि ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने स्व.साहू की स्मृतियों को याद कर बताया कि नगर के चिकित्सक एससी साहू का यूं चले जाना दुखद तो है ही नगर के लिए चिंताजनक भी है। उन्होंने शासकीय सेवा में रहते कोरोना काल में सेवाएं दी। इसी दौरान डाक्टर दम्पत्ति संक्रमण का शिकार हो गए। करीब 15 दिन चिरायु अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ते हुए डाक्टर साहब हमारे बीच से अलविदा कह गए।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं परिवार को इस गहन दुःख के क्षणों में आत्मबल प्रदान करें। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। इस सभा मे पिपरिया क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी एस.डी.एम नितिन टाले एस.डी.ओ.पी शिवेन्दु जोशी नगर पालिका सी.एम.ओ विनोद कुमार प्रजापति ,सभी गणमान्य डॉक्टर अधिकारी,पिपरिया भाजपा नगर अध्यक्ष श्री बलराम ठाकुर , जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए