
रिमझिम फुहारों के बीच पचमढी एयर स्ट्रिप पर उतरा राज्यपाल का हेलीकॉप्टर, स्वागत के बाद राज्यपाल सीधे राजभवन हुई रवाना
हिल स्टेशन में सुरक्षा व्यबस्था चाक चौबस्त
(पिपरिया/ पचमढ़ी)
मध्य प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल का हेलीकाप्टर बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे पचमढ़ी एयर स्ट्रिप पर उतरा। राज्यपाल 3 दिन के प्रवास पर पचमढ़ी रहेंगी। एयर स्ट्रिप पर राज्यपाल का कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव कलेक्टर धनंजय सिंह एवं आईजी ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को सिर्फ एक या दो पुष्प भेंट किए गए। कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि मंडल भी राजपाल की अगवानी के लिए मौजूद रहा। एयर स्ट्रिप से सीधे राज्यपाल का वाहन राजभवन की ओर रवाना हो गया। फिलहाल राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर कोई अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। वही पूर्व में पचमढ़ी विकास निर्माण कार्यों के लिए दिए गए आदेशों के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगी।