
श्रद्धा और इबादत के साथ मना मोहर्रम प्रशासन की निगरानी में हुआ ताजियों का विसर्जन
शकील नियाज़ी
पिपरिया। शहादत ही पर्व मोहर्रम मुस्लिम समाज में परंपरा अनुसार मनाया कोविड-19 के चलते सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहे लेकिन घरों में मन्नतो के ताजिए निर्माण अकीदतमंदों ने किए। ताजियों पर दरूद फातिहा लगातार हुई।
लेकिन जुलूस नहीं निकाला गया। मुस्लिम समाज में प्रशासन की गाइडलाइन के तहत अकीदत और इबादत के साथ मोहर्रम पर्व मनाया। इस साल करीब छोटे बड़े 26 ताजियों का अलग-अलग स्थानों पर निर्माण किया गया था। सोमवार को प्रशासन की निगरानी में ताजियों को ट्रकों के माध्यम से नजदीकी डोकरी खेड़ा डैम विसर्जन के लिए ले जाया गया।