संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न *स्वर्गीय राजीव गांधी जी* की जयंती पर युवक कांग्रेस ने किया पौधरोपण

 

पिपरिया। पचमढी में यूथ कांग्रेस,मंडलम कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओ ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित के देश के लिए दिए दिए योगदान और शहादत को शिद्दत से याद कर उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हुज़ैफा बोहरा और विधानसभा अध्यक्ष मुस्तफा अली के नेतृत्व मे राजीव जी की 74वी जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। छावनी उधान में 74 पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष नफ़ीस खान ने पोधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l कार्यक्रम का संचालन लोकसभा महासचिव शेंकी जैसवाल ने किया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शुक्ला, पार्षद प्रशांत सिहोते,सुनील शुक्ला,साजिद खान,अनिल सिंह,अलकेश जैन,अब्दुल माबूद,it सेल अध्यक्ष नितिन कन्नोजिया,सेवादल अध्यक्ष शोभराज श्रीवास, जिला सचिव दुर्गेश तिवारी,रहिला खान,NSUI अध्यक्ष शिवम् जैसवाल, शैलेंद्र सल्लाम,रिज़वान कुरेशी,नीरज काबरा,विजय गुप्ता, कौतुक साहू,आबिद खान, अलीम,विशाल खटीक,असरार अहमद,विशाल कलसा आदि उपस्थित रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129