
कोरोना रोकने में केंद्र राज्य सरकारें असफल-दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार की असफल नीतियों पर बरसे
कोरोना रोकने में केंद्र राज्य सरकारें असफल-दिग्विजय सिं
पिपरिया। मंगलवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास के दौरान सपत्नीक नगर के विश्रामगृह में रुके। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा देश में कोरोना संक्रमण को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारे असफल रही। मीडिया एंकर के हवाले से कहा देश मे हवाई जहाज में बैठ कर कोरोना आया और लाखों मजदूर पैदल पलायन कर गए,50 लाख लोग बेरोजगार हो गए आर्थिक स्तिथि चरमरा गई। सिंह ने कहा राहुल गांधी ने 12 फरवरी को आगाह किया 13 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री हर्षबर्धन ने संसद में बयान दिया सब ठीक है यह बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा 35 हजार करोड़ के घटिया वेंटीलेटर खरीदी की शिकायतें मिल रही वही पीएम केयर फंड पर भी उन्होंने निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रदेश में अन्य प्रदेश के लोगो को नोकरी नही देने की बात को कोरी घोषणा बताते हुए कहा कांग्रेस ने 1993 से 2003 तक प्रदेश से बोर्ड परीक्षा पास छात्र छात्राओं को ही नोकरी देने का प्रावधान किया था। उस योजना को भाजपा सरकार ने पलट दिया। अब समर्थन में बयान दे रहे है। अवैध रेत खनन को लेकर भी सीएम की रेत माफियाओं से मिली भगत का सिंह ने आरोप लगाया। सिंह ने गोविंद नगर बनखेड़ी स्कूल में पिछले दिनों हुए छात्र की आत्महत्या मामले में ढील बरते जाने पर डीजीपी से शिकायत करने की बात कही। स्थानीय हाथ ठेले वालो ने दिग्विजय सिंह से भेट कर समस्या बताई सिंह ने दुकानदारो के व्यबस्थापन के लिए एसड़ीएम नितिन टाले,एसडीओपी शिवेन्दू जोशी, तहसीलदार राजेश बोराशी को निर्देशित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, अशोक पालीवाल,सीमा कटकवार,पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, तुलाराम बेमन, दलीप पालीवाल,फईम अब्दुल्ला,रफीक वारसी,सुमंगल सिंह राजपूत,साकेत सोनी,विनोद नायक,हरीश बेमन,संजय राजपूत,कादिर अली,धर्मेंद्र राय, अकील खान, शशि रावत, नीरज शर्मा, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर संगठन गतिविधियों पर चर्चा की।