बोर्ड परीक्षा में ब्राइट कैरियर की छात्रा ने किया जिले में टॉप

डेली ब्लास्ट,पिपरिया
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सोमवार को ब्राइट कैरिअर हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं कामर्स की छात्रा प्रियंका पटेल ने जिले की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान दर्ज कर शाला और परिवार का नाम रौशन किया। प्रियंका ने 469 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका बसंत पटैल श्रीमति यमुना पटेल की होनहार बेटी है। प्राचार्य सुनील दुबे का कहना है छात्रा पढ़ाई में पहले से मेधावी थी इस सा प्रियंका को बेहतर सफलता के लिए लगातार प्रेरित किया गया इसका परिणाम सार्थक रहा वह जिले की टॉपर बनी। छात्र प्रियंका ने कहा वे आगे की पढ़ाई पूरी कर यूपीएससी के माध्यम से आइएएस अधिकारी बन समाज की सेवा करना चाहती है। प्रियंका ने सफलता के लिए माता पिता के साथ प्राचार्य और गुरुजनों के उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन को दिया। प्रियंका ने लॉक डाउन के सवाल पर कहा पढ़ाई में इतनी व्यवस्तता रही कि इसका उन्हें कोई असर नजर नही आया प्राचार्य के कहे अनुसार लक्ष्य प्राप्ति के तहत अध्ययन में जुटे रहे।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129