Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेडियो-कॉलर युक्त नर बाघ का सफल रेस्क्यू, तीन दिन चला अभियान

👁️ Views: 107
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक रेडियो-कॉलर युक्त नर बाघ, जो पिछले दो से ढाई माह से नर्मदापुरम वनमंडल के रहवासी क्षेत्रों के आसपास विचरण कर रहा था, को 01 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। इस अभियान को वन विभाग की टीम ने तीन दिनों तक सतत प्रयास, तकनीकी ट्रैकिंग और मैदानी समन्वय के साथ संचालित किया। रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 हाथियों की मदद भी ली गई, जिससे बाघ को सुरक्षित नियंत्रित करने में सफलता मिली।

वन विभाग के अधिकारियों ने अत्यंत सतर्कता और कुशलता का परिचय देते हुए बिना किसी अप्रिय घटना के इस चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम दिया। बाघ को पकड़ने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और फिर उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के उपयुक्त एवं सुरक्षित खुले वन क्षेत्र में पुनः छोड़ा जाएगा, ताकि उसके प्राकृतिक व्यवहार और आवास का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

इस सफल अभियान में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और नर्मदापुरम वनमंडल की टीम के साथ डॉ. गुरुदत्त शर्मा, डॉ. प्रशांत देशमुख और डॉ. हमजा फारूकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग और धैर्य के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp