राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
सोमवार को पिपरिया अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार पिपरिया को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की नृशंक हत्या को लेकर आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंप आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र नागवंशी ने बताया कि दिनांक 14.02.2026 को जिला शिवपुरी के करेरा तहसील में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी इस हृदयविदारक घटना से संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।
आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओ पर हमला हो रहे है अपराधियों के होसले इतने बुलंद है कि वह दिन दहाड़े कानून के रक्षको को निशाना बना रहे है जिससे हम अधिवक्ता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
इसका अधिवक्ता संघ पिपरिया पुरजोर विरोध करता है। और मांग करता है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एटवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को बिना किसी बिलंब के तत्काल प्रभाव से प्रदेश में लागू किया जावे। संजय कुमार सक्सेना के हत्यारों को कठोरतम सजा दिलाई जावे । मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपया की राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे। मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी जावे ।
जिससे उनके परिजनों को राहत मिल सके।









