Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सफलता_की_कहानी जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल से बदली ग्राम मानेगांव की तस्वीर

👁️ Views: 19
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

Advertisement Box

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मानेगांव में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना ने ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की नई कहानी लिख दी है। अब स्वच्छ पेयजल ग्राम के घरों की देहरी तक उपलब्ध हो गया है।

नल जल योजना के क्रियान्वयन से ग्राम मानेगांव के प्रत्येक परिवार को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल मिलने लगा है। इससे जहां महिलाओं को पानी भरने की दैनिक मशक्कत से मुक्ति मिली है, वहीं बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। स्वच्छ जल की उपलब्धता से बीमारियों में कमी आई है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

मानेगांव की पूजा यादव बताती हैं कि पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की हानि होती थी। अब घर में नल से जल मिलने से दैनिक कार्य सहज हो गए हैं और जीवन में सुकून आया है। जल जीवन मिशन के माध्यम से सरकार का “हर घर जल” का संकल्प ग्राम मानेगांव में साकार हुआ है, जिससे ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। यह योजना न केवल बुनियादी सुविधा उपलब्ध करा रही है, बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत नींव भी रख रही है।

इस जनकल्याणकारी योजना के लिए पूजा यादव सहित अन्य ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp