मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज दिनांक 28/01/2026 को उपजेल पिपरिया का निरीक्षण किया गया एवं बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त सिविल न्यायालय पिपरिया में मध्यस्थता जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया जहां उपस्थित अधिवक्ताओं को बताया गया कि वह अपने पक्षकारों को मध्यस्थता योजना के लाभ से अवगत करायें एवं वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन हेतु समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण को प्रकरणों को चिहिन्त कर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश पिपरिया एवं समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।









