Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वेतन के नाम पर वसूली का आरोप, सचिव संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी सांसद को सौंपा ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

👁️ Views: 46
Author Image
Written by
संदीप मेहरा 8871972050

राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता

Advertisement Box

बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर वेतन निकालने और शासकीय कार्यों के बदले अवैध राशि मांगने के गंभीर आरोपों को लेकर पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सचिव संघ के सदस्य शुक्रवार को अस्पताल के पास धरने पर डटे रहे और बाद में सांसद निवास चांदोन पहुंचकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से सचिवों ने सांसद को अवगत कराया कि जनपद सीईओ द्वारा वेतन आहरण सहित प्रत्येक कार्य के लिए पैसों की मांग की जाती है, जिससे कर्मचारी मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हैं। सचिवों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कथित भ्रष्ट कार्यप्रणाली से पंचायत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सचिव संघ को आश्वस्त दिया कि शिकायत की निष्पक्ष जांच सक्षम अधिकारियों से कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जनपद पंचायत बनखेड़ी की सीईओ रीना कुमारिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सचिव एवं सहायक सचिव संघ गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सचिव संघ अध्यक्ष केशर सिंह चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक पूरे मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघ की हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल के चलते जनपद पंचायत के कार्य ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय कार्यों पर असर पड़ रहा है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp