अमृत सेवा समिति के द्वारा सोहागपुर विकासखंड के ग्राम उरदौन एवं घोघरी में नेकी की दीवार का आयोजन किया। नेकी की दीवार में ग्राम उरदौन एवं घोघरी के स्कूली बच्चों को ठंड से बचने के जूते वितरित किए गए। पर्यटन स्थल मढ़ई के नजदीक मूलरूप से यहां पर आदिवासी ग्रामीणजन निवास करते हैं जो कि आर्थिक रूप से बेहद पिछड़े हुए हैं। नेकी की दीवार का आयोजन ग्राम उरदौन के एवं घोघरी के माध्यमिक विद्यालय में किया गया जहां पर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 85 जूते वितरित किए गए।
पिपरिया से जैन समाज के सत्संग मंडल की 15 से अधिक मातृशक्तियों सहित अमृत सेवक ग्राम उरदौन एवं घोघरी पहुंचे दोनों गांव के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को जूते प्रदान किए।अमृत सेवा समिति के द्वारा आयोजित नेकी की दीवार में अमृत सेवा समिति के सदस्यों श्री सुखदेव सिंह कालोटी
मनोज नागोत्रा सुजीत पटवा राजू रघुवंशी कमलेश साहू सुरजीत सिंह,और पूर्व सैनिक एसोसिएशन के केशर जी चौधरी निरंजन वैष्णव,भी शामिल हुए। नेकी की दीवार आयोजित कर जूते वितरित कार्नर हेतु शाला परिवार एवं ग्रामीणजनों के द्वारा अमृत सेवा समिति के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।नेकी की दीवार में जूते वितरित करने की सेवा में मातृशक्ति सत्संग मंडल जैन समाज एवं गुरदीप सिंह अरोड़ा के द्वारा सहयोग किया गया।
अमृत सेवा समिति द्वारा जैन समुदाय समस्त मातृ शक्ति और समस्त सहयोगी जनों को आभार आभार व्यक्त किया ,,










