महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जुन्नारदेव/दमुआ-महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।

नंदागिरी शिव मंदिर नंदन,सिद्धनाथ धाम दमुआ,शिव मंदिर7न.,लोधेश्वर मंदिर नीमढाना समेत आस-पास के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे।श्रद्धालु ने पूजा अर्चना कर भंडारे का महा प्रसाद ग्रहण किया
मंदिर के बाहर मेला भी लगा हुआ था जिसमें बच्चों ने खिलौनों की जमकर खरीदारी की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिरों के बाहर तैनात नजर आया।

वही मंदिरो के पुजारियों ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते है

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129