राजेंद्र पटेल विशेष संवाददाता
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए स्मैक पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है ।
थाना प्रधान आरक्षक रविश बोहरे से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13-01-2026 जनवरी की दरमियानी रात्री में मुखविर सूचना अनुसार पिपरिया के अंडरब्रिज से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 साल जो काले रंग की टी शर्ट, भूरे रंग की हाफ जैकेट पहन कर तथा हरे रंग का पैंट पहने हुए खड़ा है जो की अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है सूचना विश्वसनीय होने से थाना प्रभारी आदित्य सेन ने मामले को जिला अधिकारियों को अवगत करा अनुविभागीय अधिकारी के आदेश पर एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये हुए स्थान रेलवे स्टेशन से निम्मा मोड़ जाने वाले कच्चा रास्ता पिपरिया पर घेराबंदी एवं नाका बंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम वीकर सिंह पिता रामचंद सिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम नारायणगढ थाना अमलो जिला फतेहगढ साहिव पंजाव का होना बताया जिसके कब्जे से करीब 09.47 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर जप्त किया गया। उसके बाद आरोपी वीकर सिंह पिता रामचंद सिंह से पूछताछ की गई जिसमे राज साहू निवासी हथवास पिपरिया की संलिप्तता पाई गई है। आरोपीगण बीकर सिंह पिता रामचंद सिंह एवं राज साहु के विरूध्द धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही पिपरिया एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में निरीक्षक आदित्य सेन, उनि. अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, प्रआर. रवीश बोहरे, प्रआर. नंदकिशोर, प्रआर. प्रकाश सिंह चौहान, आर. प्रभाकर चौधरी, आर. दुर्गेश गुर्जर, आर. सतीश चौरे, आर. चन्द्र प्रकाश, आर. संजय कुशवाहा, आर. प्रेम शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










