नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, वेतन मिलने के बाद कम पर लौटे सफाईकर्मी

वेतन मिलने के बाद कम पर लौटे सफाईकर्मी

कल शुक्रवार सुबह से सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले तीन माह से नगर परिषद द्वारा वेतन नहीं दिया गया है वहीं अन्य त्रिस्तरीय मांगों को लेकर वह हड़ताल पर है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे सोहागपुर नगर में गंदगी का अंबार फैल गया था जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ एवं तहसीलदार रामकिशोर झरबडे ने शुक्रवार को कर्मचारियों को वेतन देने का आश्वासन दिया था वहीं कर्मचारियों ने कि उनके खाते में शुक्रवार शाम को ही एक माह वेतन आ गया था। प्रशासन द्वारा अन्य मांगों का बाकी का वेतन जल्द देने के आश्वासन पर आज सुबह हड़ताल खत्म कर दी गई है और वह सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। काम पर लौटने के बाद सभी सफाई कर्मचारी नगर में सफाई करते हुए नजर आए।

जवाब जरूर दे 

आपके शहर में विकास की गति है

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129