Rajendra patel 6260473061
बनखेड़ी। बनखेड़ी थाना पुलिस ने रविवार शाम ठेनी के पास मृत अवस्था में तैरते मिले मृत युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है। थाना निरीक्षक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि कि ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे ओल नदी में एक व्यक्ति का शव तैरने की सूचना पर तत्काल बनखेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकालकर जांच प्रारंभ की गई। जांच एवं डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या का सामने आया जिसे तुरंत जिला अधिकारियों को अवगत करा sdop के आदेश पर टीम गठित कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई
जांच के दौरान मृतक की पहचान सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर निवासी सेवक उर्फ शिब्बु उर्फ शिवा के नाम से हुई
युवक की हत्या करने वाले आरोपीगण 1- प्रीतम कहार 2 अभिषेक मेहरा 3- लक्ष्मण प्रसाद 4- दुर्गेश यादव, 5- ऋषि मेहरा, 6 सुनील मेहरा 7- राकेश बैरागी, 8- शंकर उर्फ शंकर लाल कहार 09-सरिता कहार, 10-सरोज यादव पाए गए है ।
पूछताछ के दौरान आरोपीगण ने हत्या का कारण बताया कि आरोपी प्रीतम कहार शंकर कहार एवं सरिता कहार का दामाद है।इसकी पत्नी के प्रेम संबंध मृतक से थे जिससे वह बार बार उसके साथ भाग जाती थी। दिनांक 25.12.2025 को भी प्रीतम कहार की पत्नी मृतक सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बु कहार के साथ भाग गई थी। जिसकी तलाश हेतु उक्त आरोपीगण अपने साथ काम करने वाले अन्य 07 आरोपीगण को लेकर ग्राम निमवार, थाना साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर गये थे जहा पर प्रीतम कहार की पत्नी उसे मृतक सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार के साथ मिल गई। उक्त दोनों सभी लोग अपने साथ लेकर आ रहे थे रास्ते में विवाद बढ़ने पर सभी आरोपीगण द्वारा ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछ की और बहने वाली ओल नदी के पास सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार की गला दबाकर हत्या कर उसे ओल नदी में फेंक दी थी। और सभी आरोपीगण घर चले गए जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है घटना का एक आरोपी शंकर कहार उर्फ शंकर लाल कहार पिता उम्र निवासी ग्राम ठेनी थाना बनखेड़ी अभी फरार है
जप्तशुदा वस्तुए –
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन ठाकुर, उनि परसराम मालवीय, सउनि अरविंद सिंह राजपूत, प्र.आर. दिलीप चौरे, प्र. आर. संभाजी राव, आर लोकेश शिल्ली, आर. अभिषेक सोनी, आर. आकाश रघुवंशी, आर अभिषेक पटेल, म.आर. निधी तेनगुरिया, म. आर. वंदना उइके, आर. विकास मेहरा, म. आर संयोगिता, आर. राहुल, आर. सुनील आर. राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










