पिपरिया। कराओके सिंगर कलाकारों के ग्रुप सुरीला कराओके ग्रुप ने थाना मंगलवारा टीआई गिरीश त्रिपाठी और एएसआई गणेश राय का सम्मान एक गरिमामय समारोह में किया। नगर पालिका पिपरिया की अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल और वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता नागवंशी ने संयुक्त रूप से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
शासकीय वृद्ध आश्रम परिसर में सरस्वती पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। टीआई त्रिपाठी और एएसआई गणेश राय का सहयोग ग्रुप को हमेशा मिलता रहा है। सुरीला ग्रुप की तरफ से पंडित अनिल तिवारी, अनिल सोनी, राजेश रामावत, रमेश दुबे, ईश्वर सिंह राठौड़, ज्ञानी मनजिंदर सिंह ने बताया कि ग्रुप के प्रतिभाशाली कलाकार साथियों का सम्मान ग्रुप के द्वारा किया जाता है। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष नागपाल ने कहा कि मधुर संगीत औषधि का कार्य करता है। यह बात साइंस भी प्रमाणित कर चुका है। उन्होंने सुरीला ग्रुप को शुभकामनाएं दी। भाजपा नेत्री ममता नागवंशी ने कहा कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कला और संस्कृति के विकास से ही समाज प्रगति करता है।
सुरीला ग्रुप के अल्केश तिवारी, अरविंद ठाकुर, रामकुमार शर्मा, विजय पटेल ने सम्मान प्रक्रिया को पूर्ण कराया। शासकीय वृद्ध आश्रम परिवार की ओर से प्रबंधक निशा गगरानी ने सभी का स्वागत किया। आयोजन में राकेश पटेल, उमेश मालवीय, अमित पटेल, बिंदिया राय, निशा रावत, मनोज रावत, धर्मेंद्र शर्मा, लता रोहर, अमन सोनी आदि के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। श्री त्रिपाठी और श्री राय ने उपस्थित लोगों के आग्रह पर गीत प्रस्तुत किया और कहा की पिपरिया कला धर्मियों का शहर है। क्षेत्र का समुचित विकास हो ऐसी कामना करते हैं। आयोजन में एक से बढ़कर एक मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी गई। पार्षद मृदुलता जी पालीवाल, राजीव पुरबिया, नेहा पालीवाल, स्वाति तिवारी का विशेष सम्मान किया गया। आप लोग सुरीला ग्रुप से जुड़े हैं और कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजनों में निरंतर उपस्थित रहते हैं।










